
Bihar Ration Card EKYC Last Date 2024: संक्षिप्त विवरण
बिहार सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों के लिए EKYC (इलेक्ट्रोनिक नो योर कस्टमर) को अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है। यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि सभी लाभार्थियों को बिना किसी रुकावट के सब्सिडी वाले खाद्यान्न एवं आवश्यक आपूर्ति मिलती रहे। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं की आपको अपने आधार से जुड़े EKYC को कैसे और कब करना है।
Bihar Ration Card EKYC: महत्वपूर्ण सूचना
आपको यह जानकर खुशी होगी की हाल ही में सरकार ने उन राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दी है। यदि आप अपने राज्य से बाहर हैं तो आप अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाकर आसानी से EKYC करवा सकते हैं।
ई-केवाईसी की अवश्यकता
ई-केवाईसी (e-KYC) करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि कई राशन कार्ड धारकों का आधार कार्ड अभी तक राशन कार्ड से लिंक नहीं है। इसके कारण विभाग को डेटा प्रबंधन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे बचने के लिए सभी राशन कार्ड धारकों को जल्द से जल्द ई-केवाईसी करवा लेना चाहिए।
राशन कार्ड EKYC न कराने पर क्या होगा?
यदि आप अपना EKYC नहीं करवाते हैं, तो आपका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा। हालांकि, राशन कार्ड पूरी तरह से बंद नहीं होगा। केवल उन व्यक्तियों के नाम हटाए जाएंगे जिन्होंने अपना EKYC नहीं करवाया है। इसलिए, इस मामले में आपको जल्द से जल्द कदम उठाने चाहिए।
Bihar Ration Card EKYC Last Date 2024: अंतिम तिथि
अगर आपने अब तक अपने राशन कार्ड का EKYC अपडेट नहीं किया है, तो आपके पास अब सिर्फ एक अंतिम तिथि बची है जो की 31 दिसंबर 2024 है। इस तिथि के बाद आपको राशन प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।
उपयोगी बिंदु
- राशन कार्ड पर KYC केवल उन व्यक्तियों के लिए हो रही है जिनका नाम राशन कार्ड में शामिल है।
- राशन कार्ड धारकों के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- परिवार के सभी सदस्यों को KYC कराना आवश्यक है।
- KYC फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन के माध्यम से किया जाएगा।
- KYC करवाने के लिए निकटतम डीलर के पास जाकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Bihar Ration Card EKYC Last Date 2024: सभी महत्वपूर्ण लिंक
अपना EKYC आज ही कराएं ताकि आपको बिना किसी रुकावट के राशन की प्राप्ति हो सके। और अधिक जानकारी के लिए आप निम्नलिखित लिंक पर जा सकते हैं:
0 टिप्पणियाँ