
E Shram Card Balance Check 2024
केंद्र सरकार ने देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों व मजदूरों के लिए E Shram Card को शुरू किया है। प्रत्येक ई-श्रम कार्ड धारक को सरकार 500 रुपए से 1000 रुपए प्रति महीने की धनराशि देने के साथ-साथ अन्य कई सुविधाएं भी प्रदान करती है। यदि आपके पास भी ई-श्रम कार्ड है, और आप जानना चाहते हैं कि आपको 1000 रुपए की यह धनराशि मिली है या नहीं, तो इसके लिए आप ई-श्रम कार्ड का बैलेंस चेक कर सकते हैं।
ई-श्रम कार्ड के तहत प्रदान की जा रही तमाम सुविधाओं को जानने तथा अपने पेमेंट स्टेटस को चेक करने के लिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
E Shram Card Balance Check Overview
आर्टिकल का नाम | E Shram Card Balance Check |
---|---|
वर्ष | 2024 |
उद्देश्य | असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को आर्थिक सहायता। |
लाभार्थी | देश के सभी गरीब नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | https://eshram.gov.in/ |
E Shram Card Balance Check कैसे करें?
E Shram Card के पेमेंट स्टेटस को आप दो तरह से चेक कर सकते हैं।
पहली प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश के असंगठित कर्मचारी सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं https://upssb.in/Home.aspx.
- वेबसाइट के होम पेज पर दाहिनी तरफ Maintenance Allowance Scheme का एक लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही अगले पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। ध्यान दें कि यहां वही मोबाइल नंबर डालें जो आपने ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन के समय दिया था।
- मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद सर्च पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर ई-श्रम कार्ड के पेमेंट का स्टेटस आ जाएगा।
दूसरी प्रक्रिया
- इसके लिए आपको ई-श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- होम पेज पर दाहिनी तरफ Register on e Shram का लिंक दिखाई देगा। इसके नीचे Already Registered? Update पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर आपको अपनी कुछ पर्सनल जानकारी दर्ज करनी होगी।
- सभी जानकारियों को भरने के बाद कैप्चा कोड डालें और Generate OTP पर क्लिक करें।
- OTP वेरिफिकेशन के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पर आप अपने ई-श्रम कार्ड को अपडेट करने का विकल्प पाएंगे।
- इसी पेज पर आपको आपके पेमेंट की जानकारी मिल जाएगी।
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- हर ई-श्रम कार्ड धारक 60 वर्ष की आयु के पश्चात 3000 रूपए प्रति महीने की पेंशन का हकदार होता है।
- यदि कार्ड धारक को किसी दुर्घटना में चोट लगती है, तो उसे 100000 रूपए तक का दुर्घटना बीमा कवरेज दिया जाता है।
- इसके अलावा 200000 रूपए तक का जीवन बीमा का लाभ भी मिलता है।
- ई-श्रम कार्ड धारक के परिवार में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सरकारी छात्रवृत्ति योजनाएं भी लागू की जाती हैं।
- इन श्रमिकों को साइकिल खरीदने के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है।
- बच्चों के पोषण और गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए भी सहायता राशि दी जाती है।
- सरकार द्वारा कम मूल्य पर दिए जाने वाले राशन के अतिरिक्त ई-श्रम कार्ड धारक कुछ फ्री खाद्यान्न वस्तुओं का भी लाभ उठाते हैं।
- इसके अलावा हर महीने कार्ड धारक को 500 से लेकर 1000 रुपए तक की डायरेक्ट वित्तीय सहायता DBT के माध्यम से भेजी जाती है।
नया ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आपके पास ई-श्रम कार्ड नहीं है, तब आप कार्ड को बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Register on e Shram पर क्लिक करें। अब आपको Self Registration के सेक्शन में अपनी कुछ पर्सनल डिटेल दर्ज करनी होगी।
- सभी जानकारियों को भरकर OTP वेरिफिकेशन कर लें।
- इसके बाद प्राप्त फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें और सबमिट कर दें।
ई-श्रम कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए अनेक अवसर प्रदान करता है। इसकी मदद से वे अपने अधिकारों को जान सकते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
ई-श्रम कार्ड को ध्यान में रखकर यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि श्रमिकों को उनकी मेहनत का उचित परिणाम मिले और उन्हें वित्तीय सहायता प्राप्त हो। इस प्रक्रिया के माध्यम से, आप आसानी से E Shram Card Balance Check कर सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपको सभी उपलब्ध मदद मिल रही है।
0 टिप्पणियाँ